आपदा उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

बादल फटने से उत्तराखंड में तबाही….दस की मौत, कई मलबे में फंसे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में देर रात बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कई जानें चली गईं, जबकि कुछ लोग अब भी लापता हैं।

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बहने वाली परवाल टॉस नदी में बाढ़ के तेज बहाव में दस मजदूर बह गए थे। अब तक छह मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से छह शव प्रेमनगर अस्पताल में परवाल क्षेत्र से लाए गए हैं। सहसत्रधारा से बह कर आए तीन मृतकों को कोरोनेशन अस्पताल में रखा गया है, जबकि एक व्यक्ति की मौत नया गांव क्षेत्र में हुई है। घटना के बाद नया गांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

वहीं गुच्चू पानी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के कारण एक स्कूटी मलबे में दब गई। राहत-बचाव कार्य जारी है, हालांकि किसी के घायल या लापता होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इस पालिका अध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

देहरादून के टपकेश्वर के पास स्थित भगत सिंह कॉलोनी में शिखर फॉल के पास चार लोगों के बहने की सूचना है। राहत टीमों को मौके पर रवाना किया गया है, और उनकी तलाश जारी है।

विकासनगर क्षेत्र में स्थित कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक स्कूटर सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विनय के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों व्यक्ति कालसी से साहिया की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

इन घटनाओं के बाद प्रशासन, पुलिस, और आपदा प्रबंधन टीमें सक्रिय हो गई हैं। राज्य सरकार ने संवेदनशील इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशंस तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में