उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

गौला पुल पर अधूरी सड़क… प्रशासन पर पूर्व सीएम गए भड़क, दी चेतावनी

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को हल्द्वानी के गौला पुल के पास क्षतिग्रस्त टनकपुर-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में भारी बारिश के चलते गौला पुल […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में नकली शराब!…पव्वों में कैमिकल की तस्करी, दो शातिर गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस ने नकली शराब के अवैध कारोबार पर बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली हल्द्वानी और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नकली शराब और संबंधित उपकरण बरामद किए गए। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” को सफल बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

शराब, सिगरेट और ताश!…हल्द्वानी में गेस्ट हाउस बना अय्याशी का अड्डा? सांसद सख्त

हल्द्वानी में नशे के खिलाफ अभियान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई की मांग की। ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के खोखे, ताश की गड्डियां और कूड़े […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं खेल हल्द्वानी हिल दर्पण

शाबाश!… हल्द्वानी की बेटी रिनिशा ने फिर बढ़ाया मान, स्वर्ण पदकों से भरा सफर

हल्द्वानी की 14 वर्षीय बेटी रिनिशा लोहनी ने देहरादून में आयोजित राज्य वुशू चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर एक और अहम उपलब्धि अपने नाम की है। रिनिशा अब तक 14 स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। रिनिशा का जन्म 2 दिसंबर 2011 को हुआ था और […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

बिल्डर का कारनामा…फ्लैट के नाम पर कर डाली ठगी, आयुक्त सख्त

हल्द्वानी में आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत की अध्यक्षता में शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और उधम सिंह नगर जिलों से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में भूमि धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों की भरमार रही। कार्यक्रम के दौरान रुद्रपुर के एक बिल्डर के […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, गरजा बुल्डोजर

हल्द्वानी। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को कटघरिया क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। सड़क और चौराहा चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए कच्चे और पक्के अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं शिक्षा हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड बोर्ड… हल्द्वानी के भाई-बहन की जोड़ी ने किया कमाल

हल्द्वानी: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार हल्द्वानी के हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज, कुसुमखेड़ा के छात्र जतिन जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है। जतिन की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके माता-पिता, शिक्षक और विद्यालय का मान बढ़ा है। पूरे विद्यालय और क्षेत्र में […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल जन मुद्दे डवलपमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

कूड़े के पहाड़ से निजात… हल्द्वानी में शुरू हुआ लिगेसी वेस्ट प्लांट

हल्द्वानी। शहर की सबसे बड़ी समस्या, ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा कचरे के पहाड़ से अब जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बृहस्पतिवार को नगर निगम ने लिगेसी वेस्ट प्लांट का विधिवत संचालन शुरू कर दिया। इस परियोजना का शुभारंभ नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। महापौर गजराज बिष्ट […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से हड़कंप

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब गौला बाईपास रोड स्थित स्लाटर हाउस के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 6:30 से 7:00 […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… फिर टलेंगे पंचायत चुनाव! फंसा पेंच

उत्तराखंड में इस बार पंचायत चुनाव पर चारधाम यात्रा का सीधा असर पड़ सकता है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रस्तावित अध्यादेश पेश नहीं किया गया। वहीं, जिला पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल 1 जून को समाप्त हो रहा है, जिससे पहले चुनाव कराना मुश्किल नजर आ रहा है। […]