उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

रफ्तार का कहर… ट्रक ने छीनी एक और ज़िंदगी, मचा कोहराम

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में वीआईपी गेट के पास स्थित सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य द्वार पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मिल कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में कर्मचारी की मौके पर […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल चारधाम यात्रा जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

बदरीनाथ में बड़ा भूकंप…केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, हर की पैड़ी पर मची भगदड़

उत्तराखंड में एक साथ कई दुर्घटनाओं की हुई मॉक ड्रिल उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को यात्रा से पहले सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने एक मॉक ड्रिल आयोजित किया। यह मॉक ड्रिल गढ़वाल […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…घूमने गए युवक की खाई में गिरकर मौत

 उत्तराखंड में दोस्तों के साथ घूमने निकले एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा मसूरी में धनौल्टी मार्ग पर बासाघाट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि 34 वर्षीय चांद आरिफ अंसारी का अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया। चांद आरिफ अंसारी, जो […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

शादी की आतिशबाजी…होटल में धधकी आग, बर्थडे पार्टी में अफरा-तफरी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर रात एक शादी समारोह की आतिशबाजी ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। चकराता रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट पर हो रही आतिशबाजी की चिंगारियां पास ही बने आशीर्वाद कॉम्पलेक्स की चौथी मंजिल पर स्थित ब्लेसिंग बेल्स होटल तक जा पहुंचीं, जिससे होटल में भीषण आग लग गई। उस […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा… एक्टिवा खाई में गिरी, महिला की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड रविवार को  एक दुःखद हादसा हुआ। गढ़वाल मंडल के के टिहरी जिले में नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर गुजराडा के पास एक एक्टिवा खाई में गिर गई, जिसमें चार लोग सवार थे। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह हादसा लगभग ढाई […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

महिला पर झपटा गुलदार… मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों में दहशत

उत्तराखंड में मानव और वन्यजीवों के बीच टकराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला चमोली जिले के दशोली ब्लॉक स्थित नैल-कुड़ाव गांव से सामने आया है, जहां रविवार सुबह एक महिला पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है, जब […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड… सड़क हादसे में दरोगा की मौत

उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आईआरबी बैलपड़ाव में तैनात दरोगा पुष्कर चंद जोशी की मौत हो गई। यह हादसा नादेही चौकी क्षेत्र अंतर्गत फीका पुल के पास हुआ, जब उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, दरोगा पुष्कर चंद जोशी […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

उत्तराखंड…तेज रफ्तार उप खनिज से लदे ट्रक ने ली युवक की जान, ग्रामीणों ने लगाया जाम

उत्तराखंड में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। ऊधम सिंह नगर जिले के शक्तिफार्म के टैगोरनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उप खनिज से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर मंडल (20 वर्ष), पुत्र स्व. सुभाष […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा हादसा… बारात की कार खाई में गिरी, पांच की मौत

उत्तराखंड राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार रात चमोली जनपद के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर एक बारात की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बारात में शामिल […]

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

कुमाऊं में हादसा… ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, एक की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा हादसा अल्मोड़ा जिले के जैंती क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम को हुआ, जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से […]