उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड शासन में बदलाव की लहर…शिक्षा, आयुष और वन विभाग में नई नियुक्तियां, मुख्य सचिव से हटे प्रमुख प्रभार

उत्तराखंड की धामी सरकार ने शनिवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। लंबे मंथन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 आईएएस (IAS) और 13 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल कर दिया। यह बदलाव प्रशासनिक दक्षता और सुशासन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार। अशोक कुमार को […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

चारधाम यात्रा… हेली सेवा फिर सुचारू, इतने श्रद्धालु कर चुके दर्शन, देखें वीडियो

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरी तरह से निर्बाध रूप से संचालित हो रही है। अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा में भाग लेकर धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से उपलब्ध हैं, हालांकि कुछ समय के लिए यह सेवा प्रभावित रही […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

गर्मी या बारिश!…उत्तराखंड में बन रहे ये आसार, करें क्लिक

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं का सामना करने की चेतावनी दी गई है। देहरादून मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पहाड़ी और […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

चारधाम यात्रा पर संकट के बादल!…तनाव के बीच UCADA का बड़ा फैसला, प्रशासन हाई अलर्ट पर

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का प्रभाव अब धार्मिक पर्यटन पर भी दिखने लगा है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने चारधाम यात्रा के लिए संचालित सभी हेलिकॉप्टर सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वर्तमान में ये […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में सुरक्षा अलर्ट… सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी सतर्कता, छुट्टियों पर रोक, ये भी आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए सख्त कदमों के संदर्भ में राज्य की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

राजनीतिक रणनीति ‌को मिलेगी धार…कार्यकर्ता होंगे तैयार, ये है कांग्रेस की योजना

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं को विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मई 2025 में जिलेवार दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष सचिन राव के मार्गदर्शन में देहरादून में आयोजित जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में हाई अलर्ट…. सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, इन स्थानों की निगरानी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्यभर में सुरक्षा को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। खासकर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। राजधानी देहरादून में गुरुवार देर रात […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

कांग्रेस का तिरंगा मार्च…आतंकवाद के खिलाफ सेना के साथ खड़े होने का संदेश

उत्तराखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से देहरादून में तिरंगा मार्च निकाला। यह मार्च कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय  से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में शुरू हुआ, और घंटाघर, पल्टन बाजार, डिस्पेंसरी रोड होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए अपना संदेश दिया। कांग्रेस […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति स्थानान्तरण हिल दर्पण

नेताओं की दखलंदाजी पर ब्रेक!…फोन, चिट्ठी या जुगाड़ नहीं, अब नीति तय करेगी तबादला

उत्तराखंड में वार्षिक तबादला सत्र की शुरुआत के साथ ही सरकारी महकमों में सिफारिशों का दौर तेज हो गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मंत्रियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के माध्यम से स्थानांतरण रुकवाने की कोशिशों ने शासन को परेशान कर दिया है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अब शासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी […]

उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… यहां पेड़ से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, फैली सनसनी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भल्ले गांव से करीब दो किलोमीटर पहले, बदशाह ढाबे के नीचे एक युवक का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान रुद्रप्रयाग के गांव ग्वाड़ निवासी 18 वर्षीय मनीष राणा के रूप में हुई है, जो मार्च से लापता था। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक […]