उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

भ्रष्टाचार पर फिर बड़ा प्रहार……रिश्वत ले रहा राजस्व निरीक्षक रंगेहाथों गिरफ्तार

उत्तराखंड में विजिलेंस ने एक और बड़ी कार्यवाही की है। इस बार जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा का है, जहां शिकायतकर्ता ने अपने पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 में भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं देहरादून सस्पेंड हल्द्वानी

शासन का बड़ा एक्शन….हल्द्वानी के ये बड़े अफसर सस्पेंड, मची खलबली

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है। सहायक निदेशक और तत्कालीन सामान्य प्रबंधक, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआं, जनपद नैनीताल निर्भय नारायण सिंह द्वारा दुग्ध संघ, लालकुआं नैनीताल में की गई विभिन्न कार्यों की निविदाओं में उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली, 2017 उके नियम संख्या 10 (1), 10 (3), 10 (5) और 10 (2) का […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून पर्यटन

उत्तराखंड….. पत्नी संग इन हसीन वादियों में पहुंचे अभिनेता शाहिद, प्रशंसकों ने खिंचवाए फोटो

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा निजी दौरे पर उत्तराखंड के मसूरी की हसीन वादियों में दिखे। इस दौरान उन्होंने वुडस्टॉक स्कूल का दौरा किया, जहां उन्होंने बच्चों के छात्रावास, एडमिशन कार्यालय और कक्षाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान, शाहिद कपूर के प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और उनके […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

विदेशी पर्वतारोही की खोज…..वायुसेना और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, इस तरह हुईं लापता

उत्तराखंड के ज्योर्तिमठ के सेना के हेलीपैड से वायु सेना और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने चौखंबा पर्वत पर फंसी दो विदेशी पर्वतारोही महिलाओं की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पहले चरण के सर्च अभियान में सफलता नहीं मिलने के बाद दूसरी बार के सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हो […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड मौसम….मानसून की विदाई, लौटेगा बारिश का दौर, ये हैं आसार

उत्तराखंड में 98 दिन सक्रियता के बाद मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन अगले चार दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं। इस साल राज्य में सामान्य 1163 एमएम बारिश के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक (1273 एमएम) बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

शर्मनाक…. सैलून में युवती से छेड़छाड़, विरोध पर धमकी

उत्तराखंड की राजधानी दून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एक यूनिसेक्स सैलून में सिर की मालिश कराने गई एक युवती के साथ दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती का आरोप है कि युवक ने उनके निजी अंगों को छुआ। विरोध करने पर जान से मारने की […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा…. बारात का वाहन खाई में गिरने से दो की मौत, मची चीख-पुकार

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर है। शुक्रवार शाम को पौड़ी जिले के कोटद्वार में जयहरीखाल विकासखंड के नौगांव में बरातियों से भरी मैक्स खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। मैक्स बसड़ा गांव […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल चुनाव देहरादून राजनीति

पंचायत चुनाव…..‌घटा राजनीतिक प्रतिनिधित्व, परिसीमन ने चौंकाया!

उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों में पंचायतों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। नए परिसीमन के तहत क्षेत्र पंचायतों की पांच सीटें घट गई हैं, जबकि जिला पंचायतों में केवल दो नई सीटें जुड़ी हैं। यह जानकारी हाल ही में राज्य में पंचायतों के आबादी के आधार पर किए गए परिसीमन से सामने […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल

उत्तराखंड में ईडी एक्शन…..इस बिल्डर के घर डाली रेड, कार्रवाई जारी

उत्तराखंड में ईडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए बिल्डर के घर में रेड डाली है। यह रेड प्रदेश की राजधानी देहरादून के चर्चित बिल्डर निक्की अफ़ज़ल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे डाली। कैनाल रोड स्थित उनके आवास पर चल रही इस गहन छानबीन से इलाके में […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

गड़बड़झाला …..हिंदी न लिख पाने वाले बन गए डाक सेवक, एक-दो नहीं सैकड़ों की है तादात

उत्तराखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें हिंदी भाषा तक नहीं जानने वाले अभ्यर्थी डाक सेवक के पद पर चयनित हुए हैं। यह सिर्फ एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों ऐसे मामले हो सकते हैं। विभाग की प्रारंभिक जांच में छह ऐसे अभ्यर्थियों की पहचान हुई है, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। […]