उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

जमीन पर ‘महाभारत’… दबंगों ने परिवार को बर्बरतापूर्वक पीटा

उत्तराखंड में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। यह घटना डोईवाला थाना क्षेत्र के बिजली जौली गांव में घटित हुई है। यहां विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे दर्जनों दबंगों ने विरोध करने पर चार लोगों पर बर्बर हमला कर […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

आश्चर्यजनक… इस विभाग में फर्जी हस्ताक्षरों से किए ट्रांसफर! एक्शन की तैयारी

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें सिंचाई विभाग में फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए तबादले किए गए। इस बार मामला सिंचाई सचिव के फर्जी हस्ताक्षरों से जुड़ा हुआ है, जो कई इंजीनियरों के तबादले के लिए इस्तेमाल किए गए। यह हैरान करने वाली बात है कि तबादला आदेश का पालन […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून सोशल हिल दर्पण

उत्तराखंड… बालिका वधू बनने से बची बेटियां, फेरों से पहले पहुंची पुलिस

उत्तराखंड में बाल विवाह के बढ़ते मामलों के बीच रूद्रप्रयाग जिले में एक और मामले ने सबका ध्यान खींचा। शनिवार को विकासखंड जखोली के बुढ़ना और झिरमोली गांव में दो नाबालिग लड़कियों का बाल विवाह हो रहा था, लेकिन जिला प्रशासन की तत्परता ने इस कुप्रथा को रोक दिया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…कोतवाली में दो भाईयों की खतरनाक हरकत! मची खलबली

उत्तराखंड में दो भाईयों की हरकत ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। यह मामला देहरादून के विकासनगर कोतवाली का है। यह घटना तब हुई जब दोनों भाई घर में चोरी की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन अचानक दोनों ने कोतवाली में ही खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर हादसा… शादी से लौट रहे एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

उत्तराखंड के टिहरी जिले के थत्यूड़ में देर रात एक कार हादसा हो गया, जिसमें दो सगे भाइयों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई ग्राम ललोटना में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर नौघर गांव लौट रहे […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में ही जीना-मरना…ढीले पड़े मंत्री जी के तेवर!

उत्तराखंड के संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कल से चल रहे विवाद के बाद आज विधानसभा में अपने बयान पर खेद जताया। विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन कार्यवाही की शुरुआत होते ही विपक्ष ने मंत्री से माफी की मांग की, और इसके बाद एक विपक्षी सांसद ने विरोध स्वरूप सदन में कागज फाड़कर […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

भूमि सुधारों में ऐतिहासिक कदम…भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून, जानें क्या बोले सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में विधानसभा में उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 (संशोधन) विधेयक, 2025 को पारित करने के बाद भू माफिया पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बताया कि इस संशोधन से प्रदेश में जमीनों का दुरुपयोग रोका […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड मौसम…बिगड़े मिजाज के बीच आई ये अपडेट

उत्तराखंड में बीते दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड का असर और बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि धूप निकलने पर हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेशवासियों को अभी बारिश और बर्फबारी से राहत मिलती नहीं दिख रही, और मौसम विभाग ने […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

पहाड़ गाली सुनने के लिए नहीं बना!…मंत्री के बयान पर मचा बवाल, फाड़े कागज, गुस्से में कुर्सी से उठी विस अध्यक्ष

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन शनिवार को कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ मैदान पर दिए गए बयान को लेकर हंगामा मच गया। विपक्षी विधायकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें बदरीनाथ से विधायक लखपत बुटोला ने यह कहते हुए नाराजगी जताई कि पहाड़ गालियां सुनने के लिए नहीं […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून प्रमोशन हिल दर्पण

उत्तराखंड… PPS अफसरों का जल्द होगा IPS में प्रमोशन, आई ये अपडेट

उत्तराखंड में स्टेट पुलिस सर्विस (PPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन को लेकर एक बड़ी खबर आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को आईपीएस कैडर में प्रमोट करने की सहमति दे दी है। इसके बाद, राज्य पुलिस सेवा के एक अधिकारी को आईपीएस में प्रमोशन मिलने का रास्ता […]