उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून स्वास्थ्य हिल दर्पण

धामी सरकार का बड़ा फैसला… इन पहाड़ी जिलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा से पूर्व प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। यह तैनाती राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

सुरक्षा मानकों की अवहेलना… प्रशासन ने उठाया सख्त कदम, एक और FIR

उत्तराखंड में जनहित के कार्यों में नियमों की अनदेखी और सुरक्षा से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त रवैया अपनाए हुए है। इसके तहत संबंधित विभागों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में राजधानी देहरादून के  रिस्पना से धर्मपुर चौक माता मंदिर रोड और चंचल स्वीट से फाउंटेन चौक मार्गों (कुल लंबाई 2.820 किमी) […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

चारधाम यात्रा…कड़ी चौकसी, लापरवाही पर होगा एक्शन, फेक न्यूज पर कड़ी नजर

 उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, और राज्य सरकार ने यात्रा की सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की, जिसमें यात्रा की सुरक्षा, व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड… अब शुरू होगा बारिश का दौर, जानें ताजा अपडेट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन मंगलवार, 29 अप्रैल से बारिश का दौर शुरू होगा, जो लगातार चार दिन तक जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

एसएसपी का बड़ा एक्शन…चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

उत्तराखंड में पुलिस क‌र्मियों की लापरवाही पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। अवैध खनन की सूचना पर समय पर कार्रवाई न करने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण चौकी इंचार्ज, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पर एक्शन लिया है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के आदेश पर  विकासनगर चौकी बाजार के प्रभारी उप निरीक्षक […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत

उत्तराखंड में एक और हादसा… गहरी खाई में समाई कार, एक की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और ताजा हादसा श्रीनगर में हुआ। लक्ष्मण झूला क्षेत्र से श्रीनगर की ओर जा रही एक कार तोताघाटी के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून स्वास्थ्य हिल दर्पण

चारधाम यात्रा… स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर, सिक्स सिग्मा की शुरुआत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संजीवनी किट का भी शुभारंभ किया, जिसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा हिल दर्पण

स्कूल शिक्षा में बड़ा एक्शन… शिक्षकों पर गिरेगी गाज, ये होंगे बड़े बदलाव

उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग ने स्कूलों के कोटिकरण (Categorization) में पाई गई गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के सभागार में गढ़वाल मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में सुरक्षा सख्त…अवैध नागरिकों पर सरकार का एक्शन मोड, जारी हुए ये आदेश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड मौसम… इस दिन से शुरू होगा बारिश का दौर

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज शनिवार को राज्य के पांच जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इनमें गढ़वाल मंडल के तीन और कुमाऊं मंडल के दो जिले शामिल हैं। रविवार को राज्य के छह जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि […]