‘हर-हर महादेव’… केदारनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह वृष लग्न में विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरी केदारघाटी गूंज उठी। मंदिर परिसर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। मुख्यमंत्री […]








