उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

हादसों का शनिवार…खाई में समाई कारें, सगे भाईयों समेत तीन की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को प्रदेश के टिहरी और घनसाली क्षेत्रों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक के अंतर्गत ग्यारह गांव हिंदाव के पास अंथवाल […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं रामनगर सोशल स्वास्थ्य हिल दर्पण

बर्ड फ्लू का खतरा… हाई अलर्ट पर कॉर्बेट, बढ़ी सतर्कता

विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में भी वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। यह कदम उत्तर प्रदेश के एक चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू के संक्रमण से एक बाघिन सहित कई मांसाहारी वन्यजीवों की मौत के बाद देशभर के टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्यों को अलर्ट के तहत उठाया गया है। कॉर्बेट टाइगर […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

एसएसपी का कड़ा एक्शन…अब इस कोतवाल पर गिरी गाज, ये है मामला

उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। भ्रष्टाचार और जनहित से जुड़े मामले में एसएसपी अजय सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए पटेलनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान को पद से हटा दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से एसएसपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। यह […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौत हिल दर्पण

दिलदहला देने वाली घटना… पिता-पुत्री ने की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट

उत्तराखंड में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव बजून में पिता-पुत्री ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आज सुबह […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड…कपड़े की दुकान में धधकी आग, मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के खटीमा नगर के गोटिया इलाके में एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुकान […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर हेली दुर्घटना…लैंडिंग से पहले ‘संजीवनी’ सेवा क्रैश, टला बड़ा हादसा

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हेलिकॉप्टर में उस वक्त केवल पायलट मौजूद था, जो पूरी तरह सुरक्षित है। हेलिकॉप्टर की टेल बॉन (पूंछ हिस्सा) क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई। यह […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में बोले सीएम धामी…’नया भारत सीधे करता है एक्शन’

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शनिवार को हल्द्वानी में भव्य तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हल्द्वानी मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों के साथ-साथ पूर्व सैनिक, युवा और मातृशक्ति ने तिरंगा हाथ में लेकर जोशपूर्ण भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने शहीद […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

कॉलेज में शर्मनाक कांड…12 छात्राओं से अशोभनीय हरकत, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

उत्तराखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर की काली करतूत ने सभी को हैरान कर दिया। रुड़की के एक सरकारी डिग्री कॉलेज में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर को छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बीएससी की प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान उन्होंने 12 छात्राओं से बंद कमरे में […]

 उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्थानान्तरण हिल दर्पण

पुलिस में बड़ा फेरबदल… इन सीनियर पीपीएस अफसरों के बदले कार्यक्षेत्र

पुलिस विभाग में प्रशासनिक पुनर्संरचना के तहत एक बार फिर बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शुक्रवार को जारी आदेश में यूपी के कई वरिष्ठ पीपीएस अधिकारियों को नए पदस्थापन के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करने और संचालन में अधिक प्रभावशीलता लाने के उद्देश्य […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल सोशल हल्द्वानी हिल दर्पण

अवर अभियंता पर गिरी गाज… ठेकेदार भी होंगे ब्लैकलिस्ट! डीएम का कड़ा रवैया

कालाढूंगी/नैनीताल: बैलपड़ाव स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 130 आवेदन विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को समयबद्ध निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों […]