क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

पति से अफेयर का शक… पत्नी ने दो महिलाओं संग कर दिया खौफनाक कांड

खबर शेयर करें -

पति से अफेयर के शक में एक महिला आपा खो बैठी और उसने खौफनाक कांड कर दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर में सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की कर्मचारी को चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के पीछे कारण बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को शक था कि उसके पति का अफेयर उसकी कर्मचारी के साथ चल रहा था। पुलिस ने आरोपी महिला शिखा मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

पुलिस के अनुसार, शिखा मिश्रा का शक था कि 33 वर्षीय अनिका मिश्रा, जो कि उसके पति ब्रजेश मिश्रा की निर्माण कंपनी में काम करती थी, के साथ उसका अफेयर चल रहा है। बुधवार को आरोपी ने अनिका को प्रोफेसर कॉलोनी में सोनम रजक के घर बुलाया, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर शिखा ने अनिका पर चाकू से हमला कर दिया। जब सोनम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी चाकू से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

इस हमले में अनिका की मौत हो गई, जबकि सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी शिखा घटना के बाद फरार हो गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे गुरुवार को सतना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शिखा के पति और अनिका के बीच अफेयर के शक को लेकर पहले भी उनके घर में झगड़ा हो चुका था, जिसके बाद शिखा ने बदला लेने की योजना बनाई और इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतका अनिका का शव परिजनों को सौंप दिया और सोनम का इलाज जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी