उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट राष्ट्रीय हल्द्वानी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला टला!… बनभूलपुरा मामला फिर बना चर्चा का केंद्र, इस दिन का इंतजार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को अंतिम फैसला आने की संभावना के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन मामले में आज सुनवाई एसआईआर (Special Investigation Report) पर लंबी बहस के कारण नहीं हो पाई। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 9 दिसंबर तय की है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

प्रशासन ने पहले ही संभावित फैसले के मद्देनजर क्षेत्र में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था कर दी थी। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और उपद्रव फैलाने की योजना बनाने वाले 23 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

यह मामला 2023 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उस वर्ष नैनीताल हाईकोर्ट ने एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय विरोध और लोगों द्वारा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के कारण कार्रवाई स्थगित हो गई। तब से मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में