उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

पुलिस का सख्त एक्शन… पकड़ी गई महिला, लाखों का गांजा बरामद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशा कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

इसी क्रम में देहरादून की सहसपुर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 2 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  ठिठुरन बढ़ी, लेकिन मौसम सूखा... क्यों नहीं बन पा रहे बर्फबारी के हालात?

गिरफ्तार अभियुक्ता ससो उर्फ रसो पत्नी दीवान नाथ (40 वर्ष), निवासी सपेरा बस्ती, चोरखाला, सहसपुर है। उसके कब्जे से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है। अभियुक्ता के खिलाफ थाना सहसपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु–शिष्य का रिश्ता तार-तार...छात्रा से छेड़छाड़, छात्र के साथ कृत्य! भड़का आक्रोश

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सभी थाना क्षेत्रों में नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दून पुलिस इसी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में