उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर सख्ती… जेसीबी से ढहे अवैध निर्माण, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त मुहिम अब तेज़ हो चुकी है। गुरुवार को हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित पुरानी कथा फैक्ट्री के पास की करीब 18 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवा लिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  टल्ली पुलिस कर्मियों का तांडव!...एसपी का कड़ा एक्शन, दो सस्पेंड

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, नगर निगम की टीम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वर्षों पुराने अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई पूर्ण होने के बाद नगर निगम ने जमीन पर अपना स्वामित्व स्थापित करते हुए चेतावनी बोर्ड लगाए, जिनमें स्पष्ट किया गया कि यह भूमि नगर निगम की है। अधिकारियों ने बताया कि अब इस जमीन का इस्तेमाल नगर विकास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट, ये है तैयारी

प्रशासन ने इस कार्रवाई को सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के विशेष अभियान का हिस्सा बताया है। अधिकारियों ने साफ किया कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हिंद दी चादर’ का मंचन... सीएम धामी ने ने लिया हिस्सा, कही ये बड़ी बात

प्रशासन की इस सख्ती के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि प्रशासन अब अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कड़ा रुख अपना चुका है। जिससे आने वाले समय में अधिकांश अतिक्रमण स्थलों पर भी इसी तरह की कार्रवाई हो सकती है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में