उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति

भाजपा में ‘भट्ट’ की वापसी तय… बिना मुकाबले फिर बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड भाजपा को एक बार फिर महेंद्र भट्ट के रूप में नया (और पुराना) अध्यक्ष मिलने जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए केवल महेंद्र भट्ट ने ही सोमवार को नामांकन दाखिल किया, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना प्रबल हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश से तबाही... सैकड़ों रास्ते बंद, सात लोग लापता

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रहे। यह कार्यक्रम भाजपा के संगठन पर्व के तहत आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

महेंद्र भट्ट के नामांकन के समय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज और गणेश जोशी के अलावा कई सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट!... भारी बारिश से बढ़ेगा खतरा, स्कूल बंद, रहें सतर्क

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, चूंकि अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है, ऐसे में महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा मंगलवार, 1 जुलाई को की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नेतृत्व में निरंतरता बनाए रखने के लिए भट्ट को फिर से जिम्मेदारी दी जा रही है। इस निर्णय को संगठनात्मक स्थिरता और आगामी चुनावों की रणनीति के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जिस्मफरोशी का जाल!...स्पा सेंटर के कमरों में मिल रहे थे युवक-युवतियां, ऐसे फूटा भांडा
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में