उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में रफ्तार का कहर!…अफसर को बाइक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के सहायक अभियंता (एई सिविल) की बाइक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा के रूप में हुई है, जो डिफेंस कॉलोनी के निवासी थे।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी सौगात!... छह समितियों को मिला 22 लाख का बोनस

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा सोमवार सुबह रोज की तरह सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान हरिद्वार रोड पर एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार नहीं हुआ। वह गंभीर रूप से घायल राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून जाने से पहले फिर सक्रिय हुआ मौसम!... अगले छह दिन उत्तराखंड में बारिश के आसार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट कांड में नया नाम!... ‘एमबीबीएस वे’ संचालक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में