उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हल्द्वानी हिल दर्पण

जबरन पकड़ा दी स्मैक-चरस!…जेल भेजने की धमकी, पुलिस पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल मुख्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हल्द्वानी से बागेश्वर राशन और सब्जी लेकर जा रहे एक ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट, धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित चालक ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को लिखित शिकायत सौंपी है। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।

बागेश्वर निवासी ट्रक चालक पान सिंह कोरंगा ने बताया कि वह हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आवश्यक सामग्री लेकर जा रहा था। ज्योलीकोट क्षेत्र में थकान के चलते उसने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम के लिए सो गया। आरोप है कि इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस ने उसे जबरन उठाकर चौकी ले जाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार चालक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ में स्मैक और चरस पकड़ाकर वीडियो बनवाया और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। उसने किसी तरह गिड़गिड़ाकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद पुलिस ने उसका 500 रुपये का चालान काट दिया। पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत 112 नंबर पर भी दर्ज कराई, लेकिन उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

इसके बाद चालक यूनियन ने मामले को गंभीर बताते हुए एसपी को शिकायती पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

वहीं पुलिस की ओर से आरोपों को नकारा गया है। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान ट्रक चालक नशे की हालत में पाया गया, जिसके चलते नियमानुसार चालान किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की मारपीट या उत्पीड़न नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

फिलहाल मामला आरोप और प्रत्यारोप के बीच उलझा हुआ है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में