प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. देवरानी ने अपनी जेठानी को प्रेमी संग रात में बिस्तर पर देख लिया। फिर युवक ने प्रेमिका के कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति के बाहर होने पर जेठानी ने अपने प्रेमी को घर पर बुलाया था। प्रथमदृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला बताय जा रहा है। हालांकि, परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।
दरअसल यह मामलाबिहार के कटिहार जिले के मनिहारी का है। 25 वर्षीय विनायक पंडित, बरारी थाना क्षेत्र के सुरजापुर वार्ड 15 का रहने वाला था। वह तीन साल से आरती (25) के साथ प्रेम संबंध में था। आरती का पति रोमित पंडित अक्सर बाहर रहता था, ऐसे में विनायक अक्सर उसके घर आ जाता था।
शुक्रवार रात, रोमित घर पर नहीं था। विनायक ने आरती को फोन किया और कहा — “मैं आ रहा हूँ।” रात करीब 10 बजे वह बाइक से कुमारीपुर पहुंचा। दोनों एक ही कमरे में सोने चले गए।
लेकिन इसी बीच आरती की देवरानी फुलो कुमारी ने दोनों को एक बिस्तर पर देख लिया। आरती को लोकलाज का डर सताने लगा — उसने विनायक को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया।
शनिवार सुबह जब दरवाजा खोला गया, तो विनायक फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विनायक के पिता मिथलेश पंडित और मां आशा देवी ने रोते-बिलखते कहा — “हमारे बेटे को आरती ने धोखा दिया। उसे कमरे में बंद करके मार डाला गया। यह आत्महत्या नहीं, हत्या है!”
एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया — “प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। आरती और फुलो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”


