उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम चंपावत हिल दर्पण

शर्मनाक…संविदा कर्मी ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ब्लॉक कार्यालय में संविदा कर्मी पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला चम्पावत जिले के लोहाघाट थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी पंकज फर्त्याल को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से हड़कंप

महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 2022 में बाराकोट ब्लॉक कार्यालय के पास एक कैंटीन चला रही थी, जहां आरोपी पंकज फर्त्याल ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला के मुताबिक, आरोपी ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके विश्वास का फायदा उठाया, और अब वह शादी के वादे से पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... फिर टलेंगे पंचायत चुनाव! फंसा पेंच

महिला तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, आरोपी भी शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं। महिला के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  विदेशों में मिलेगा रोजगार... दूतावासों से होगा संपर्क, सीएम धामी का ये है प्लान

लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी पंकज फर्त्याल को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर पिंकी धामी कर रही हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में