उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

युवती के साथ शर्मनाक हरकत!…कार में झांकने को कहा, फिर आरोपी ने कर दी अश्लीलता

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। अस्पताल से घर लौट रही युवती के साथ रास्ते में अश्लील हरकत की गई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने युवती को रास्ते में रोककर पहले उससे पूछताछ की और फिर अपनी कार के अंदर झांकने के लिए कहा। युवती के गाड़ी में झांकते ही आरोपी ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की फोटो खींच ली। फोटो खींचे जाने का पता चलते ही आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा...खाई में समाई स्कॉर्पियो, मची चीख-पुकार

पुलिस के अनुसार, शांति कालोनी निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि नौ सितंबर की शाम वह अस्पताल से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोपी उससे बार-बार सवाल करने लगा। युवती जब वहां से जाने लगी तो उसने उसे अपनी गाड़ी के अंदर देखने के लिए कहा।

युवती ने बताया कि आरोपी के कहने पर जैसे ही उसने गाड़ी के अंदर झांका, उसने अश्लील हरकत शुरू कर दी और उसे गंदी नजर से देखने लगा। युवती ने तत्काल मोबाइल से आरोपी की फोटो खींच ली। फोटो खींचे जाने की जानकारी होते ही आरोपी तेज गति से वाहन चलाकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड तक पहुंची ‘लव स्टोरी’!...पहली पत्नी ने खोला राज तो मच गया बवाल

पीड़िता ने पुलिस को आरोपी के वाहन का नंबर यूके-06-सीए-4653 बताया है। साथ ही आरोपी की फोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। युवती ने फोटो और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में युवक की संदिग्ध मौत... गले पर मिले निशान; मचा हड़कंप

एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फोटो और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में