उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौत

लाल झंडा झुका… नहीं रहे वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड राजा बहुगुणा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के संस्थापक नेताओं में से एक और केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के अध्यक्ष कामरेड राजा बहुगुणा का 28 नवंबर 2025 को दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। पार्टी और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका जीवन मेहनतकश जनता और उनके अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा।

राजा बहुगुणा का राजनीतिक सफर नैनीताल से शुरू हुआ। शुरुआत में उनका जुड़ाव युवा कांग्रेस से था, लेकिन 1970 के दशक में उन्होंने आपातकाल विरोधी आंदोलन और वन आंदोलन (चिपको आंदोलन) से खुद को जोड़ा। इसके बाद वे उत्तराखंड संघर्ष वाहिनी और किसानों-मजदूरों, पर्यावरण और रोजगार से जुड़े आंदोलनों में सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सपना हुआ साकार!... उत्तराखंड को मिले नए अफसर, CM ने कहीं ये बड़ी बात

1980 के दशक में वे भाकपा (माले) से जुड़े और उत्तराखंड में पार्टी की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई। राज्य निर्माण आंदोलन में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण था। उन्होंने नैनीताल में विशाल रैली आयोजित की और पृथक उत्तराखंड राज्य के भविष्य के लिए पुस्तिका लिखी।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल की राह या मौत की गली?... भालू के साये में हौसलों की परीक्षा ले रहे नौनिहाल!

राजा बहुगुणा ने कई संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ निभाईं। उन्होंने उत्तराखंड पीपल्स फ्रंट और इंडियन पीपल्स फ्रंट में नेतृत्व किया। बिंदुखत्ता में भूमिहीनों के लिए भूमि वितरण और तराई में महिला उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलनों का नेतृत्व भी उनके नाम है। जनता के आंदोलनों में पुलिस दमन, जेल और लाठी का सामना उन्होंने बहादुरी से किया।

1989 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा। 1990 के दशक तक उनकी अगुवाई में पार्टी उत्तराखंड के हर हिस्से में सक्रिय रही। वे पार्टी के उत्तराखंड राज्य सचिव, केंद्रीय कमेटी सदस्य, ट्रेड यूनियन एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एआईपीएफ की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। 2023 में पटना में हुए 11वें पार्टी महाधिवेशन में उन्हें केंद्रीय कंट्रोल कमीशन का अध्यक्ष चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  तेज़ रफ्तार स्विफ्ट बनी काल... बाइक सवार ममेरे भाइयों की गई जान

कामरेड राजा बहुगुणा की निधन की खबर से उत्तराखंड के राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों में गहरा शोक फैल गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में