उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में सुरक्षा कड़ी…इन स्थानों पर फोकस, छुट्टियों पर रोक, जारी हुए ये आदेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। इस बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को वर्तमान परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मजबूत किया जाए। विशेष रूप से चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल होने के बाद यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके तहत यात्रा मार्गों और चारों धामों—बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हेलिकॉप्टर हादसा... छह की मौत, एक गंभीर घायल

साथ ही, मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को और मजबूत करने की बात कही। इन क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की निगरानी के लिए इंटेलिजेंस तंत्र को सक्रिय करने और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रखने का निर्देश दिया।

आपात स्थितियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने जिला और तहसील स्तर पर आवश्यक वस्तुओं और खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने की बात कही। इसके अलावा, अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने और सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे के बाद रोकी गई उड़ानें... उत्तराखंड में आस्था ने थामा पैदल रास्ता

मुख्यमंत्री धामी ने नागरिक सुरक्षा दलों और स्वयंसेवी संस्थाओं को बचाव और राहत कार्यों के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही। साथ ही अफवाहों को रोकने और जनता तक केवल प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर कर्मचारियों के अवकाश मंजूर न करने की बात मुख्यमंत्री ने की और सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छावनी में घुसपैठ!....संदिग्ध के प्रवेश से मचा हड़कंप, सैनिकों ने दबोचा

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की और आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन हर परिस्थिति में मदद के लिए तैयार है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में सुरक्षा हेतु अतिरिक्त केंद्रीय बलों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

इस बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव शैलेश बगोली और वी.के. सुमन उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में