इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

जहां सांसें थम जाती हैं, वहां दौड़ेंगे रनर्स!… नीति घाटी में होगा रोमांच का बड़ा मुकाबला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित की और प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली अल्ट्रा रन के शुभंकर ‘क्यालु’ हिम तेंदुआ का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास पैदा करने का अभियान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा है और यह आयोजन उसी भावना का प्रतीक बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़ सिर्फ शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

सीएम धामी ने प्रतिभागियों को उत्तराखंड के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं” के विजन को यह आयोजन साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

उन्होंने बताया कि 31 मई को नीति घाटी में आयोजित होने वाली इस अल्ट्रा रन के लिए देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह आयोजन उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिज्म के क्षेत्र में नया इतिहास रचेगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में