उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

अफरा-तफरी…..बाजार में फैली फैक्ट्री में आग की खबर, बजने लगे सायरन, कई लोग फंसे

खबर शेयर करें -

देहरादून। सेलाकुई बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के वाहनों के सायरन गूंजने लगे। फैक्ट्री की ओर जा रहे अग्निशमन वाहनों को देखकर आसपास के लोग भी घटना स्थल की दौड़ पड़े।

आग लगने के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे 10 कर्मचारी अंदर ही फंस गए। फायर कर्मियों ने फैक्ट्री के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर सभी कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला, जिसके बाद आग पर भी काबू कर लिया गया। यह पूरी कवायद अग्निशमन विभाग की ओर से की गई मॉक ड्रिल थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में इतने पदों पर भर्ती जल्द!...स्मृति दिवस पर धामी ने किए बड़े ऐलान

दरअसल व्यवस्था परखने के लिए शनिवार को मॉकड्रिल किया गया।मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर रहा। फैक्ट्री के अंदर आग में फंसे लोगों को पुलिस की सहायता अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एफएसओ ईसम सिंह ने बताया कि गर्मियों में आगजनी की घटनाएं अधिक होती हैं, जिसके चलते इन दिनों अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को औद्योगिक इकाइयों में लगे अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करने की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गैस उपभोक्ता ध्यान दें!... एक गलती से रुक सकती है सिलिंडर की डिलीवरी

मॉक ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को राहत एवं बचाव कार्य के बारे में बताया गया। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगाकर दमकल के माध्यम से बुझाने की तरकीब भी बताई गई। एफएसओ ने बताया कि आगजनी की घटना पर पहला काम आग में फंसे लोगों को बाहर निकालना होता है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह नेगी, संजय गुसाईं, विकास कुमार, जोगेंद्र सिंह, कीर्ति सिंह, नागेश मौर्य, मोनू कुमार आदि मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में