चुनाव सोशल

चुनाव में धांधली को रोकेगा CVIGIL App, यहां देखें पूरी डिटेल

खबर शेयर करें -

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। भारत में 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान शुरू होगा। चुनाव के दिनों में आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न हो इसके लिए चुनाव आयोग ने एक एप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से चुनावों में किसी भी तरह धांधली होने पर रिपोर्ट की जा सकती है। इस एप को नाम cVIGIL App है। आइए इस एप के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

cVIGIL App ऐसे इस्तेमाल करें

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने का बना रहे हैं प्लान?... पुलिस ने बदला रूट, टैक्सी और दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद!

मई 2019 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान cVIGIL ऐप को पहली बार इस्तेमाल किया गया था। इस चुनाव के बाद लगातार इस ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस ऐप के साथ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर तुरंत शिकायत की जा सकती है। इस ऐप का इस्तेमाल बेहद आसान है।

cVIGIL App ऐप से लाभ

शिकायत के 100 मिनट के भीतर स्टेटस रिपोर्ट- दरअसल, चुनाव के दिनों में आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए इस ऐप को बनाया गया है। यूजर को इस ऐप के साथ 100 मिनट के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दिए जाने का वादा किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के प्रतिष्ठित क्लब में अंदरूनी घमासान... चुनाव से पहले पूर्व प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग

ऐप से ही क्लिक कर सकते हैं घटना की फोटो – ऐप में यूजर को चुनाव सीमा के भीतर एप्लीकेशन के जरिए साइन-इन कर मोबाइल फोन के माध्यम से फोटो/ऑडियो/वीडियो लेकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकता है।

बिना यूजर डिटेल के कर सकते हैं शिकायत- इस ऐप के साथ यूजर को किसी तरह की शिकायत करने के लिए अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं है। ऐप गुमनाम रूप से शिकायत करने की सुविधा के साथ आता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत का तांडव!... गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई कार, 5 शव बरामद

घटना के लोकेशन की जानकारी- जैसे ही यूजर उल्लंघन की रिपोर्ट के लिए ऐप का कैमरा ऑन करता है वैसे ही ऑटोमैटिकली जियो-टैगिंग इनेबल हो जाती है। इस सुविधा के इनेबल होने से घटना के सटीक लोकेशन की जानकारी मिलती है।

ऐसे डाउनलोड करें ऐप

एंड्रॉइड यूजर Google Play स्टोर और एपल यूजर App Store से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं-
एंड्रॉइड यूजर के लिए लिंक- https://play.google.com/store/apps/details?id=in.nic.eci.cvigil&hl=en_IN
एपल यूजर्स के लिए लिंक- https://apps.apple.com/in/app/cvigil/id1455719541

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम सोशल हल्द्वानी

*स्नातक स्तरीय परीक्षा- परीक्षा केंद्रों में पुलिस की चौकसी, सुरक्षा के यह रहे इंतजाम*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था