क्राइम राष्ट्रीय

शर्मशार हुआ रिश्ता ……हैवान बना पिता, कई वर्षों से पुत्री को बनाता रहा हवस का शिकार, ऐसे खुला राज

खबर शेयर करें -

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर की एक कॉलोनी में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। वहशी पिता ने सगी नाबालिग बेटी के साथ छह साल तक दुष्कर्म कर दिया। पिता की इस हरकत की जानकारी भाई और चाचा-ताऊ सभी को थी। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी एक युवती मोदीनगर थाने पहुंची और थाना प्रभारी के सामने रोने लगी। महिला पुलिस कर्मियों ने जब उससे रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी मां की वर्ष 2018 में मौत हो गई थी। मां की मौत के अगले दिन से ही उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा!... डंपर से टकराई कार, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

युवती ने बताया कि वह एक बार गर्भवती हो गई थी और इसकी जानकारी भाई, चाचा और ताऊ को दी, लेकिन सभी ने उसे ही चुप कराकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी पिता लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती का आरोप है कि अब वह दोबारा से तीन माह की गर्भवती है। 16 अप्रैल को पिता ने एक बार फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसे 18 अप्रैल को घर से मारपीट कर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने बदली हल्द्वानी की सियासत... मौन प्रदर्शन में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित लड़की की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गहनता से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अन्य आरोपियों भाई, चाचा और ताऊ की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सत्ता नहीं सेवा’ के मंत्र के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा... कार्यशाला में बना एक महीने का प्लान

लड़की का यह भी आरोप है कि पिता ने उसके बाल कटवा दिए थे जिससे वो घर से बाहर न जाए। घर में पिता के अलावा सिर्फ छोटा भाई रहता है। उसे इस घिनौनी हरकत की पूरी खबर थी, लेकिन वह चुप रहता था। सबूत के लिए लड़की ने रेप की वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को दिखाई, लेकिन सब चुप रहे। इसलिए पुलिस ने FIR में लड़की के भाई, चाचा, ताऊ को भी आरोपी बनाया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी