उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

अभी तन झुलसाएगी गर्मी… फिर राहत देगा मानसून, देखें अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून इस बार सामान्य से छह दिन पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, 11 जून तक राज्य में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इससे पहले प्रदेशभर में तेज गर्मी और शुष्क मौसम लोगों को परेशान करेगा।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर अधिक दिखाई देगा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...गौला नदी से दोनों किशोरों के शव बरामद, मचा कोहराम

शनिवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान लगभग इसी स्तर पर रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इन बड़े प्रस्तावों पर धामी मंत्रिमंडल की मुहर

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि, “इस वर्ष 11 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है। हालांकि, इससे पहले गर्मी अपने तेवर दिखाएगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।”

यह भी पढ़ें 👉  उलटी पड़ी सट्टे की चाल....रंगे हाथों दबोचा गया हल्द्वानी का 'बड़ा खिलाड़ी'!

उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी और धूप से सावधानी बरतें, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में