उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्थानान्तरण हिल दर्पण

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…आठ एडीएम समेत 18 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर

खबर शेयर करें -

शासन ने जनहित में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को यूपी की योगी सरकार ने 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन अधिकारियों में आठ अपर जिलाधिकारी (एडीएम), तीन अपर नगर आयुक्त, चार उप जिलाधिकारी (एसडीएम), एक नगर मजिस्ट्रेट और दो विकास प्राधिकरणों के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने इसके साथ ही सभी तबादलों की आधिकारिक सूची भी जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लिफाफा गैंग का पर्दाफाश... मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

सरकार ने गाजियबााद में एडीएम (नगर) रहे गंभीर सिंह को आजमगढ़ एडीएम, लखनऊ एडीएम (न्यायिक) रहे हनुमान प्रसाद को रामपुर एडीएम, प्रयागराज नगर निगम अपर नगर आयुक्त अम्बरीश कुमार बिंद को नगर मजिस्ट्रेट बरेली, वाराणसी अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय को लखनऊ में मंडी परिषद में उप निदेशक, लखनऊ एडीएम (प्रशासन) सुश्री शुभी काकन को मंडी परिषद उप निदेशक लखनऊ, बरेली नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला को प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त, बागपत एडीएम (न्यायिक) सुभाष सिंह को वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव...हल्द्वानी में पहले दिन हुए इतने नामांकन

इसके अलावा बलिया एडीएम (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) राजेश कुमार गुप्ता को लखनऊ एडीएम (प्रशासन), रामपुर एडीएम हेम सिंह को सचिव विकास प्राधिकरण अयोध्या, चित्रकूट एडीएम (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) सुश्री वंदिता श्रीवास्तव को बरेली विकास प्राधिकरण सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण सचिव रहे सत्येंद्र सिंह को शामली एडीएम, प्रयागराज एडीएम विनय कुमार सिंह को एडीएम नगर गाजियाबाद, बरेली विकास प्राधिकरण सचिव योगेन्द्र कुमार को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव...हर वोट की गारंटी! अभी कर लें ये काम

जबकि नगर निगम लखनऊ अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार श्रीवास्तव को बागपत एडीएम (न्यायिक), रायबरेली एसडीएम राजित राम गुप्ता को बलिया एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), उन्नाव उप जिलाधिकारी रहीं सुश्री नम्रता सिंह को लखनऊ नगर निगम अपर नगर आयुक्त, शामली एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव को एडीएम चित्रकूट (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) और ललितपुर एसडीएम रहीं सुश्री रोशनी यादव को एडीएम (न्यायिक) लखनऊ बनाया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड देहरादून प्रमोशन शिक्षा स्थानान्तरण

*शिक्षा विभाग के इन अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात, कईयों के ट्रांसफर*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। विभाग में अधिकारियों को बंपर प्रमोशन मिले हैं। इसके अलावा कईयों के तबादले