उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

नाबालिग से दुष्कर्म!… हिंदूवादी संगठनों का फूटा गुस्सा, दुकान-गोदाम में तोड़फोड़, हंगामा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मनाक मामला सामने आया है। 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भारी विवाद हो गया। आरोपी है कि किराए पर रहने वाली एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक के भांजे ने शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों से जुड़े युवा और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी पक्ष की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बहुउद्देशीय शिविर... योजनाओं का लगा मेला, मौके पर निपटाईं शिकायतें

दरअसल पूरा मामला राजधानी देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्खी बाग का है। आरोप है कि एक मुस्लिम मकान मालिक के घर में हिंदू परिवार किराये पर रहता है। उनकी एक 14 साल की बेटी है। मकान मालिक के भांजे पर आरोप है कि वह बुधवार रात करीब एक बजे किशोरी को जबरन दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग को संरक्षण में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... पुलिस महकमे में पदोन्नति की सौगात

पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संरक्षण में ले लिया है। वहीं, घटना से गुस्साए बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने गुरुवार शाम आरोपी पक्ष की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान और गोदाम में भारी तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पलटन बाजार में दुकानें बंद कराने का भी प्रयास हुआ।  देखते ही देखते बाजार में हंगामा बढ़ गया और व्यापार मंडल के साथ हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जिससे मामला बढ़ गया और देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में