उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में आज भी बारिश का अलर्ट…इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित है। पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जबकि कई संपर्क मार्ग मलबा आने से प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में भी तेज बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुटबाजी से राम मंदिर तक... उत्तराखंड में कांग्रेस महासचिव के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल में शर्मनाक हरकत!... इलाज कराने पहुंची युवती से छेड़छाड़, आरोपी कर्मचारी सस्पेंड

विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी दी है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बिजली गिरने और तेज बारिश की आशंका जताई गई है।

बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के पास न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि से शारदा तट तक बदलेगा नजारा...करोड़ों की परियोजनाओं से पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में