उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

गर्व का क्षण… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, ये हैं कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोमवार को नैनीताल जनपद आगमन पर हल्द्वानी में भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति अपराह्न 4:10 बजे हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचीं, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा समेत प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर करारा वार!...विजिलेंस ने इस अफसर को रंगेहाथ पकड़ा

हल्द्वानी आगमन के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग हेतु नैनीताल के लिए रवाना हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियां बढ़ेंगी तो उत्तराखंड बढ़ेगा.... राष्ट्रपति मुर्मू का महिलाओं को संदेश

दो दिवसीय नैनीताल प्रवास पर पहुंचीं राष्ट्रपति के स्वागत में पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल रहा। कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (IPS) श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने राष्ट्र की प्रथम नागरिक का सौहार्दपूर्ण स्वागत एवं अभिवादन कर प्रदेश की आतिथ्य परंपरा का सुंदर परिचय दिया।

मंगलवार, 4 नवंबर को उनका कार्यक्रम और भी व्यस्त रहेगा। इसमें मुख्य द्वार शिलान्यास समारोह, नीम करोली बाबा आश्रम के दर्शन, और कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भागीदारी शामिल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैंची धाम में बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन भी करेंगी। सुरक्षा कारणों से मंदिर समिति ने सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर बंद रखने की घोषणा की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में