उत्तराखण्ड कुमाऊं डवलपमेंट हल्द्वानी

जमरानी बांध…महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित करने की तैयारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने सर्किट हाउस सभागार में जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर परियोजना पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और यदि प्रगति समय से पीछे रही, तो संबंधित कंपनी पर नियमों के अनुसार पेनल्टी लगाई जाएगी।

सांसद ने भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रभावितों को तत्काल मुआवजा दिया जाए और लंबित मुआवजा सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग और सभी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पहले धक्का, फिर बेरहमी से पिटाई... सड़क पर तड़पता छोड़कर चले गए साथी! CCTV से खुला राज

महाप्रबंधक महेश कुमार खरे ने बताया कि डाइवर्जन टनल का कार्य जून 2026 तक पूरा हो जाएगा और आगामी मानसून में नदी का बहाव टनल के माध्यम से निकाला जा सकेगा। गौलानदी में 26 मीटर और 9 मीटर ऊंचे कॉफर डैम का निर्माण शुरू हो गया है। परियोजना के अंतर्गत आवासीय कालोनियों और कार्यालयों का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मचेगा से सियासी संग्राम... सदन के भीतर 445 सवाल तो बाहर विधानसभा घेराव

उन्होंने बताया कि परियोजना के डूब क्षेत्र के 1297 प्रभावितों में से 1100 को लगभग 406 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है और प्रभावितों के पुनर्वास हेतु प्राग फार्म में कालोनी निर्माण प्रगति पर है।

जमरानी बांध परियोजना के पूरा होने के बाद बरेली, रामपुर, उधमसिंह नगर और नैनीताल के क्षेत्रों में नहरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। नहरों का पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है, वर्तमान में 8 किमी नहरें पूरी हो चुकी हैं और जुलाई 2027 तक पूरे नहर नेटवर्क के पूरा होने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर!... अफसरों के तबादलों के लिए सिर्फ 6 दिन

बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप महाप्रबंधक पीआईयू ललित कुमार, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, परियोजना प्रबंधक अजय पंत, शाह नवाज, उपराजस्व अधिकारी चन्द्र शेखर, सहायक परियोजना प्रबंधक संजय तिवारी और इमरान उपस्थित थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में