उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सोशल हिल दर्पण

उत्तराखंड… पुलिस की तर्ज पर इस विभाग में भी सेवा पदक की तैयारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब पुलिस विभाग की तरह वन विभाग में भी सेवा पदक सम्मान की शुरुआत की योजना बन रही है। भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों ने इस संबंध में वन विभाग के मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की और उन्हें इस प्रस्ताव पर चर्चा की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वन विभाग में सेवा पदक सम्मान की शुरुआत की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वन दरोगा को कुचलने की कोशिश!.. बंदूक और कारतूस लूट ले गए तस्कर

वन मंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग और अन्य बलों की तरह वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने चाहिए। उनका मानना है कि वन कर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए, जैसे अन्य विभागों के कर्मचारियों को किया जाता है।

वन विभाग के कर्मी दिन-रात जंगलों की सुरक्षा, वन्यजीवों के संरक्षण और फॉरेस्ट फायर से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, और ऐसे में उन्हें भी सम्मान मिलना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेंडमेंट बिल नहीं स्वीकार.. अधिवक्ताओं में आक्रोश, जलाई प्रतियां

इसके अलावा, राज्य में वन विभाग के कर्मियों के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। पुलिस लाइन की तर्ज पर फॉरेस्ट लाइन बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में वन कर्मियों के परिवारों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा... कार के उड़े परखच्चे, चालक की मौत

अब तक वन कर्मियों को वन चौकियों में रहने के बावजूद हाउस रेंट अलाउंस (HRA) नहीं मिल रहा था, लेकिन अब इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। वित्तीय अनुमति के बाद, वन कर्मियों को हाउस रेंट अलाउंस का लाभ देने की योजना बनाई जा रही है, जिससे उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में