उत्तराखण्ड देहरादून स्वास्थ्य

Potatoes Side Effects: आज से ही छोड़ें आलू, महीने भर में दिखेगा अंतर

खबर शेयर करें -

आलू हमारे घरों में बनने वाले खाना में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी है। हर उम्र में लोग आलू को खाना पसंद करते हैं। आलू से सिर्फ सब्जी ही नहीं कई दूसरी डिशेज बी बनाई जाती हैं। आलू सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। लेकिन अधिक आलू का सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

 

1 महीने आलू छोड़ने से होते हैं यह फायदे
आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। हमारे किचन में आलू की खास जगह होती है। आलू से कई चीजें बनाई जाती है। बहुत से लोग आलू को पसंद करते हैं। इसके कई फायदे भी हैं। हालांकि, आलू खाने से कई नुकसान (Potatoes Side Effects) भी हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर हम सिर्फ एक महीने के लिए आलू खाना छोड़ दें तो शरीर में कई जबरदस्त बदलाव आ जाएंगे। इससे सेहत अच्छी हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं आलू न खाने से क्या-क्या फायदे होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मसाज की आड़ में जिस्म का सौदा!...पुलिस ने मारी रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला-पुरुष

 

आलू न खाने से क्या-क्या फायदे होंगे

अगर आप आलू का सेवन नहीं करते हैं तो इससे कई फायदे देखने को मिल सकते हैं। जानें इसके फायदे..

वजन कंट्रोल होगा

आलू में जबरदस्त एनर्जी पाई जाती है। इससे शरीर को अच्छी मात्रा में कैलोरी मिलती है। आलू बनाने में आमतौर पर ज्यादा तेल का उपयोग किया जाता है। ऐसे में अगर आलू खाना सिर्फ एक महीने के लिए ही छोड़ दिया जाए तो वजन कंट्रोल हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश ने खोली संकटों की फाइल...भूस्खलन से प्रमुख मार्ग बंद, बागवानों की बढ़ीं मुश्किलें

ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

आलू का स्टार्च ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए जब हम इसे खाना छोड़ देते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। डायबिटीज मरीजों को आलू के सेवन से बचना चाहिए. इससे उन्हें कई फायदे हो सकते हैं।

 

हाई बीपी और हार्ट डिजीज का खतरा

आलू से बने प्रॉसेस्ड फूड, चिप्स और फ्रेंच फ्राइज़ में अक्सर नकम यानी सोडियम ज्यादा डाला जाता है, जिसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीद का जोखिम रहता है। इसलिए आलू न खाने से इन गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की चाय… बातों में विकास, स्वाद में अपनापन!

 

आलू की बजाय दूसरे पोषक तत्व अपनाएं

आलू में विटामिन सी और विटामिन बी6 के साथ पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर आप आलू खाना छोड़ना चाहते हैं तो इसकी जगह शकरकंद को अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं. आप चाहें तो फूलगोभी, शलजम या केले का सेवन भी कर सकते हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में