उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

राजनीति की पढ़ाई आई काम… 21 साल की ग्रैजुएट बनी गांव की मुखिया

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पंचायत चुनावों की मतगणना में हैरान कर देने वाले और इतिहास रचने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। चमोली जनपद के गैरसैंण विकास खंड के आदर्श ग्राम सारकोट से 21 वर्षीय प्रियंका नेगी ने ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल कर जिले की सबसे कम उम्र की प्रधान बनने का गौरव पाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गोद लिए गए इस गांव की युवा नेता प्रियंका ने आगामी कार्यकाल में विकास के नए अध्याय लिखने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भाजपा को बड़ा झटका...इस सीट पर मिली करारी शिकस्त, टूटे सारे पूर्वानुमान

प्रियंका नेगी ने बताया कि उन्होंने राजनीतिशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उनके पिता राजेन्द्र नेगी भी दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं, जिससे प्रियंका को स्थानीय प्रशासन और राजनीति की गहरी समझ मिली है। उनकी इस जीत को क्षेत्र की युवा राजनीति में बदलाव की एक बड़ी मिसाल माना जा रहा है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रियंका नेगी ने कहा, “यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि पूरे सारकोट गांव की जीत है। मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करूंगी। मुख्यमंत्री द्वारा गांव को गोद लिए जाने से हमें और भी प्रेरणा मिली है कि हम अपने गांव को बेहतर बनाएंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  गांवों में नए नेता, नई उम्मीदें...हल्द्वानी से चंपावत तक चुनाव के रंगीन नतीजे

पंचायत चुनावों के साथ ही कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ विकासखंडों के क्षेत्र पंचायत पदों के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। कर्णप्रयाग विकासखंड में पंकज सिंह दुवा, दीक्षा मझखोला, लक्ष्मी देवल, लक्ष्मण सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह और अर्चना देवीघंडियाल सहित अन्य विजयी हुए हैं। वहीं नारायणगबड़ विकासखंड में सुमित्रा देवी, सोनम देवी, नरेंद्र सिंह और अंजू देवी ने जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  अंडरपास पर डील... व्हाट्सएप कॉल और फंस गया आरोपी! जानें पूरी कहानी

इस बीच, उधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने गदरपुर और बाजपुर में मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी शांति और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क और चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में