उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी भूचाल!… पूर्व राज्य मंत्री ने छोड़ी पार्टी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री रमेश चंद्र उनियाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों और दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मालिश कर गर्दन घुमाई...हल्द्वानी में महिला की मौत, मचा हड़कंप

मुनिकीरेती निवासी उनियाल ने अपना इस्तीफा सार्वजनिक करते हुए कांग्रेस से करीब 40 साल पुराना नाता तोड़ने का ऐलान किया है। उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए बड़ी रेल सौगात!... इस स्टेशन से जुड़ेंगी तीन अहम ट्रेन सेवाएं

इस्तीफा पत्र में रमेश चंद्र उनियाल ने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें महसूस हो रहा था कि संगठन के भीतर संवाद और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों के बीच उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से अलग होने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों का सैलाब और धड़ाम ट्रैफिक सिस्टम!... नैनीताल से हल्द्वानी तक जाम ही जाम

उनियाल के इस्तीफे को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए राजनीतिक झटका माना जा रहा है। उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में