उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति रामनगर हिल दर्पण

कांग्रेस कार्यालय पर रार!…कब्जे पर मचा बवाल, लाठीचार्ज पर चढ़ा सियासी पारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। रामनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय को लेकर छिड़ा विवाद सोमवार को जहां एक राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित था, वहीं मंगलवार तड़के यह विवाद बवाल में तब्दील हो गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके कार्यालय पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई और जब कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक विरोध किया, तो देर रात पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

रामनगर में कांग्रेस कार्यालय पर विवाद की शुरुआत सोमवार सुबह हुई, जो मंगलवार रात करीब 2 बजे तक जारी रही। घटनास्थल पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इनमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन और जसपुर विधायक आदेश चौहान शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी का बड़ा एक्शन...एसओ और चौकी इंचार्ज समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गाज! ये है मामला

ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत ने दावा किया कि वह अपने भाई के साथ एक कोने में खड़े थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पहले से ही हमले की रणनीति बनाकर बैठी थी और जैसे ही मौका मिला, लाठीचार्ज कर दिया गया।

पूर्व सैनिक और कांग्रेस कार्यकर्ता देशबंधु रावत ने बताया कि वे कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे थे। तभी पार्किंग को लेकर किसी व्यक्ति से हल्की बहस हुई, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने हमला कर दिया। उन्होंने कोतवाल अरुण कुमार सैनी और एसआई अनीश अहमद पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टल्ली एसीपी की करतूत...महिला कांस्टेबल से दुर्व्यवहार! हुआ बड़ा एक्शन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। उन्होंने सवाल किया कि जब धरने में कोई महिला मौजूद नहीं थी, तो महिला कांस्टेबलों की तैनाती क्यों की गई? माहरा ने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश से असामाजिक तत्वों को बुलाकर कांग्रेस कार्यालय में बैठाया गया और उनकी सुरक्षा में स्थानीय पुलिस को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में लैंड फ्रॉड पर सख्ती... 29 मामलों में FIR की संस्तुति

करन माहरा ने स्पष्ट किया कि यह मामला एक निजी संपत्ति विवाद का है, जिसे अदालत या बातचीत से सुलझाया जा सकता था। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि धारा 145 लगाकर यथास्थिति बहाल की जाए और कथित बाहरी लोगों को तत्काल हटाया जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, पार्टी कार्यकर्ता धरना स्थल पर डटे रहेंगे।

कांग्रेस ने इस घटना को विपक्ष की आवाज को दबाने की “साजिश” करार दिया है और संकेत दिए हैं कि यह विवाद आगामी चुनावों में एक अहम राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में