उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में सियासी गर्मी…एआई वीडियो पर पूर्व सीएम का भाजपा मुख्यालय कूच, पुलिस से झड़प

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सियासत इन दिनों काफी गरमाई हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक एआई (Artificial Intelligence) वीडियो के कारण सुर्खियों में हैं। इस वीडियो के खिलाफ गुरुवार को हरीश रावत ने भाजपा मुख्यालय तक एकांकी मार्च किया।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन तक नहीं मिलेगी राहत!...उत्तराखंड में भारी बारिश का हाई अलर्ट

भाजपा मुख्यालय तक पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके विरोध में हरीश रावत सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

हरीश रावत ने आरोप लगाया कि उनका यह वीडियो झूठ और फर्जी प्रचार का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उनकी और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  '40 हजार दो, तभी चलेगी फाइल'... सामने थी विजिलेंस! ट्रैप में जा फंसा रिश्वतखोर अफसर

साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी हमला किया। हरीश रावत ने कहा कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं को विभिन्न विभागों में भर्ती दिलाने का वादा किया था, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए युवाओं की उम्र गुजर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इन कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा

हरीश रावत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार एक माह के भीतर अपने वादे पूरे करने के लिए कदम नहीं उठाती, तो वे 30 जनवरी, 2026 को गांधी पार्क में 24 घंटे का धरना देंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में