उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

‘गट्टू’ पर घमासान…वीडियो से फटा राजनीतिक बम! अब ऑडियो का तूफ़ान!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा उर्मिला सनावर का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। इस वीडियो में उर्मिला ने बीजेपी के कई बड़े नेताओं को अंकिता भंडारी की हत्या में कथित तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 23 दिसंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

इसके जवाब में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उर्मिला को कांग्रेस का टूलकिट बताते हुए कहा कि उनका सामाजिक अस्तित्व विवादित है और कांग्रेस इस महिला का इस्तेमाल अनुसूचित जाति से जुड़े बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम की छवि खराब करने और अंकिता भंडारी के हत्याकांड से जुड़ी संवेदनशील भावनाओं को भड़काने के लिए कर रही है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि उर्मिला के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं और अब उनके वीडियो और आरोपों के बाद और मामले दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर!...इन IAS अफसरों के बदले विभाग, कई को मिला नया प्रभार

इस बीच उर्मिला ने सोशल मीडिया पर महेंद्र भट्ट को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्होंने उनके चरित्र पर सवाल उठाए हैं तो अब वह भी महेंद्र भट्ट के बारे में बड़ा खुलासा करेंगी। उर्मिला ने लिखा कि महेंद्र भट्ट ने उन्हें ज्वालापुर की सुरक्षित सीट के लिए चुनाव लड़ने के लिए तैयार होने को कहा था और उनके साथ कई फोटो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन तक तलाश... नदी में मिली किशोर की लाश, जताई जा रही से आशंका

उर्मिला सनावर ने अपने वीडियो में ‘गट्टू’ नाम के व्यक्ति का भी जिक्र किया, जिसे वह उसी VIP व्यक्ति के रूप में दर्शाती हैं, जिसका नाम अक्सर अंकिता भंडारी केस में लिया जाता है। उर्मिला का दावा है कि उनका मकसद हत्यारे को सजा दिलाना है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपों को सामने रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  'कारगिल की जीत सिर्फ युद्ध नहीं, भारत के शौर्य की पहचान है'... विजय दिवस पर सीएम धामी का भावुक संबोधन

बीजेपी का कहना है कि अगर उर्मिला सच में न्याय चाहती हैं तो उन्हें कोर्ट का रास्ता अपनाना चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर आरोप लगाना। वहीं कांग्रेस का कहना है कि वीडियो के जरिए वे मामले की गंभीरता उजागर करना चाहती हैं। इस विवाद ने राजनीतिक और सोशल मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में