उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हल्द्वानी

पुलिस को बड़ी सफलता…. अवैध लीसा तस्करी पर प्रहार, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों पर पुलिस ने अवैध लीसा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेंडमेंट बिल नहीं स्वीकार.. अधिवक्ताओं में आक्रोश, जलाई प्रतियां

04 जनवरी 2025 को भीमताल पुलिस ने ट्रक संख्या UK01CA-0913 की चेकिंग के दौरान 414 टिन अवैध लीसा बरामद किया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 26/42 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह यह लीसा अल्मोड़ा से हल्द्वानी ले जा रहा था, लेकिन पुलिस की सख्त चेकिंग के कारण वह पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी दीवान सिंह है, जो अल्मोड़ा जिले के दसौला वडियार बनौली का निवासी है और उसकी उम्र 34 वर्ष है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... विधानसभा में पारित हुआ सख्त भू कानून

गिरफ्तारी और बरामदगी:

  • अभियुक्त: दीवान सिंह (पुत्र प्रेम सिंह), निवासी दसौला वडियार बनौली, अल्मोड़ा
  • बरामदगी: 414 टिन अवैध लीसा और ट्रक UK01CA-0913

पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 गगनदीप सिंह
  2. हे का दीप कुमार
  3. का0 जीवन कुमार
  4. का सुमित कुमार
  5. उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा (थाना भीमताल)
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू, ये बने पर्यवेक्षक

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में