उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस दिन आ सकते हैं पीएम मोदी, करेंगे ये काम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा जल्द हो सकता है। इसे लेकर राज्यस्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मंच से लेकर बैठने तक की व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

संभावना है कि वे 14 अप्रैल को प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। इसके दौरान प्रधानमंत्री देहरादून में कई प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पहले प्रधानमंत्री का दौरा 4 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन अन्य राज्यों में चुनावी व्यस्तताओं के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। फिलहाल पीएमओ से दौरे का अधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का उद्घाटन करेंगे, पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना का शिलान्यास करेंगे और बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी हो रही हैं और उनका आगमन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में