उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

लखपति दीदियों की उड़ान… हल्द्वानी से जारी हुई आत्मनिर्भरता की तस्वीर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना के तहत तैयार लखपति दीदी नववर्ष कैलेंडर–2026 का लोकार्पण जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में किया गया। यह कैलेंडर जनपद की उन लखपति दीदियों की प्रेरणादायी कहानियों और आजीविका गतिविधियों को समर्पित है, जो स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने लखपति दीदियों से संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों, उत्पादन कार्यों और आय संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लखपति दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में नई पहचान दिला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं पारंपरिक और आधुनिक कौशल को अपनाकर सफल उद्यमी बन रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने नववर्ष की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

लखपति दीदी नववर्ष कैलेंडर–2026 में महिलाओं द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों को दर्शाया गया है, जिनमें बेकरी उत्पाद निर्माण, सिल्क कोकून उत्पादन, रिंगाल से टोकरी निर्माण, कैंडल निर्माण, वूलन टॉयज, स्मृति चिन्ह (सुवेनियर) सहित अन्य आजीविका आधारित कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

कार्यक्रम में अपर परियोजना निदेशक, डीटीई, बीएमएम हल्द्वानी, सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चंदा फर्त्याल, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में