उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में आधी रात ‘पत्थर कांड’…मुखानी रोड पर दो गुटों का खूनी खेल, दहशत में लोग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया, जिससे पूरे इलाके में करीब एक घंटे तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना के चलते सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुखानी रोड पर शुक्रवार देर रात करीब 20 से अधिक युवक सड़क पर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। अचानक हुए इस उपद्रव से आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि कई स्थानीय लोग और राहगीर जान बचाने के लिए घरों और दुकानों के भीतर छिप गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कक्षा 8 के छात्र का कारनामा!... घर से ₹4.5 लाख उड़ाए, दोस्तों में बांटे, एक ने खरीद लिया iPhone!

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखानी क्षेत्र में आए दिन मारपीट, झगड़े और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त पर्याप्त नहीं होने से ऐसे लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध ने लिया खूनी मोड़!... महिला के पति को पता चला तो रची हत्या की साजिश

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मुखानी रोड और आसपास के इलाकों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और गंभीर रूप ले सकती हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में