उत्तराखण्ड कुमाऊं बागेश्वर मौसम शिक्षा हिल दर्पण

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट!…उत्तराखंड के इस जिले में सोमवार को स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन की भी संभावना जताई गई है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए शासन-प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 10 अगस्त 2026 को बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... यहां स्कूलों में 10-11 अगस्त को छुट्टी, आदेश जारी

मौसम विभाग की चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 10 अगस्त 2026 को बागेश्वर जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 72 घंटे बेहद अहम!...भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बढ़ेगा खतरा

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एक ही जगह दो लाशें... इस रेलवे स्टेशन के पास मचा हड़कंप, आखिर कैसे हुई दोनों की मौत?

प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित विद्यालय या संस्था के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में