उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में ऑपरेशन रोमियो ……फिजा बिगाड़ने वालों की धरपकड़, 102 पर कार्रवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।  महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस करते हुए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने “ऑपरेशन रोमियो” अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य शहर में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है, खासकर तब जब युवक शराब पीकर सड़कों पर घूमते हैं, जिससे महिलाओं को असुरक्षित महसूस होता है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने शाम और रात के समय चैकिंग और छापेमारी की कार्रवाई की। इस अभियान के तहत, एसएसपी मीणा के निर्देश पर विभिन्न पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

रात 8 बजे से 11 बजे तक चलाए गए इस अभियान में, क्रियाशाला, सतपाल पेट्रोल पंप और सुशीला तिवारी अस्पताल के आस-पास नशे में धुत लोगों की धरपकड़ की गई। इस दौरान 51 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, और उसकी कार को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

इस अभियान के तहत, जनपद के अन्य थानों द्वारा भी कुल 102 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई। एसएसपी मीणा ने इसे महिलाओं की सुरक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम बताया है, और पुलिस की तत्परता को उजागर किया है। इस पहल के माध्यम से न केवल महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि शहर के माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में