उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

ऑपरेशन क्रैकडाउन… संदिग्धों की फाइलों का खुलासा, हल्द्वानी में हड़कंप!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में आपराधिक घटनाओं पर कड़ा नियंत्रण रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने “ऑपरेशन क्रैक डाउन वेरिफिकेशन ड्राइव” शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, अल्पज्ञात/संदिग्ध लोगों और घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान में आश्रम, होम स्टे, हॉस्टल, गेस्ट हाउस, फैक्ट्री, कोचिंग संस्थान और अन्य प्रतिष्ठानों में रह रहे सभी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को एक माह तक चलने वाले सघन अभियान में विशेष टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के संचालन में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत फैक्ट्री, धर्मशाला, होटल, होम स्टे, हॉस्टल और पेइंग गेस्ट हाउस का रिकॉर्ड तैयार कर सत्यापन किया जाएगा। निजी और सार्वजनिक संस्थानों, उच्च शिक्षण/कोचिंग संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों, रेहड़ी-ठेली, आश्रम और धर्मशालाओं में कार्यरत लोगों की पूरी जानकारी एकत्रित की जाएगी। बाहरी राज्यों और देशों से आए छात्र और अल्पावधि ठहरे व्यक्तियों का पहचान पत्र/आईडी सत्यापन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

इसके साथ ही संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर स्थानीय पुलिस, अभिसूचना इकाई और एसओजी/एसटीएफ द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी। आम जनता और मकान मालिकों से भी अपील की गई है कि वे किरायेदारों और आसपास के संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को गोपनीय रूप से दें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपराधिक या असामाजिक तत्व को समाज में नुकसान पहुंचाने से रोकना और जिले में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है। इस अभियान से न केवल आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाएगा बल्कि बाहरी व्यक्तियों के अनुचित व्यवहार पर भी नजर रखी जाएगी, जिससे आम नागरिक सुरक्षित रह सकें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में