अंतरराष्ट्रीय जन मुद्दे राष्ट्रीय सोशल हिल दर्पण

अब चैट का कोई सबूत नहीं…WhatsApp ला रहा है जबरदस्त सीक्रेट फीचर

खबर शेयर करें -

यूज़र्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। जल्द ही ऐसा विकल्प मिलने वाला है, जिसके जरिए मैसेज पढ़ने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो पासवर्ड, OTP या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर एंड्रॉयड के बीटा वर्ज़न 2.26.12.2 में देखा गया है। फिलहाल यह डेवलपमेंट स्टेज में है, लेकिन आने वाले अपडेट्स में इसे आम यूज़र्स के लिए जारी किया जा सकता है। इस फीचर का नाम “After Reading” बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्ते का हुआ खौफनाक अंत!... भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला

मौजूदा डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर में जहां 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का विकल्प मिलता है, वहीं नया फीचर इससे अलग और ज्यादा एडवांस होगा। अगर यूज़र इस सेटिंग को ऑन करता है, तो मैसेज भेजने के 15 मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा। रिसीवर द्वारा मैसेज खोलने के बाद भी 15 मिनट में वह दोनों तरफ से गायब हो जाएगा। अगर मैसेज नहीं खोला गया, तो 24 घंटे बाद वह अपने आप हट जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल...इन अधिकारियों के बदले दायित्व

यह फीचर किसी खास चैट या सभी चैट्स के लिए लागू किया जा सकेगा। खास बात यह है कि रीड रिसीट्स बंद होने पर भी यह फीचर काम करेगा, क्योंकि सिस्टम मैसेज खुलने के समय के आधार पर टाइमर शुरू करेगा।

यह सुविधा खास तौर पर उन स्थितियों में उपयोगी होगी, जहां जानकारी को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखना होता, जैसे OTP शेयर करना या कोई निजी जानकारी देना। इससे चैट्स क्लीन रहेंगी और अनावश्यक मैसेज स्टोरेज भी कम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज!.... फंदे से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, मचा हड़कंप

हालांकि, यह फीचर अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कंपनी इसे बेहतर बनाने पर काम कर रही है और जल्द ही इसके रोलआउट की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह अपडेट व्हाट्सएप को और ज्यादा सुरक्षित और यूज़र-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के