उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

अब नहीं बचेगा कोई घूसखोर!… उत्तराखंड में विजिलेंस का ताबड़तोड़ एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति अब धरातल पर स्पष्ट नजर आने लगी है। विजिलेंस को मिली खुली छूट के चलते न केवल ट्रैप की कार्रवाई में तेज़ी आई है, बल्कि गिरफ्तारियों और सजा की दर में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देशों के चलते विजिलेंस ने अब तक कुल 82 ट्रैप में 94 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 13 राजपत्रित अधिकारी शामिल हैं। विजिलेंस को कुल 125 भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें मिलीं, जिनमें से 18 में सामान्य जांच, 25 में खुली जांच और 82 मामलों में सीधे ट्रैप की कार्रवाई की गई। खास बात यह है कि विजिलेंस केवल कार्रवाई तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि 71 प्रतिशत मामलों में अदालत से सजा भी दिलाने में सफल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हर दो घंटे में मतदान अपडेट...पंचायत चुनाव में बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही

मुख्यमंत्री धामी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन अधिकारियों के विरुद्ध ट्रैप या भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई है, उन्हें न तो कोई पूर्व दायित्व दिया जाए और न ही कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी। साथ ही अभियोजन की प्रक्रिया को भी तेज़ करने को कहा गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसहयोग सुनिश्चित करने हेतु टोल फ्री नंबर 1064 भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक...बेटे ने गुस्से में कुल्हाड़ी से पिता को मार डाला

गिरफ्तार कुछ प्रमुख अफसर और कर्मचारी:

  • लोक निर्माण विभाग के AE (नैनीताल): ठेकेदार से ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

  • यूपीसीएल JE (देहरादून): हरबर्टपुर में ₹15,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

  • एलआईयू SI और हेड कॉन्स्टेबल (रामनगर): रिश्वत लेते हुए विजिलेंस के हत्थे चढ़े

  • रोडवेज AGM (काशीपुर): अनुबंध बस संचालन में ₹90,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

  • खंड शिक्षा अधिकारी (खानपुर): ₹10,000 घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए

  • GST सहायक आयुक्त (देहरादून): ₹75,000 रिश्वत में लिप्त पाए गए

  • जिला आबकारी अधिकारी (रुद्रपुर): शराब कारोबार में 10 लाख के माल पर 10% रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक-व्हाट्सएप से बुकिंग... स्पा से बेडरूम तक! ऐसे चलता था सेक्स रैकेट

वर्षवार आंकड़े:

वर्ष गिरफ्तारियाँ निर्णय सजा
2021 07 02 02
2022 15 03 01
2023 20 18 16
2024 38 13 07
2025* 14 03 02

*2025 के आंकड़े 15 जुलाई तक के हैं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान:

“हम देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री का दायित्व संभालते ही मैंने विजिलेंस को पूरी स्वतंत्रता दी और आज उसके सकारात्मक परिणाम सामने हैं। हमारी कोशिश है कि हर भ्रष्टाचारी को अदालत से सजा दिलाई जाए ताकि राज्य में ईमानदार और पारदर्शी शासन की संस्कृति विकसित हो।”

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में