उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में विज्ञान की नई लहर… बाल वैज्ञानिकों को मिला मंच, सीएम ने बढ़ाया हौसला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को गुप्तकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने बाल वैज्ञानिकों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य स्तरीय चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

यह महोत्सव उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) की ओर से आयोजित किया गया है, जो 15 और 16 अक्टूबर को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गुप्तकाशी में आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक पर हुआ प्यार... व्हाट्सएप पर हुआ भरोसा, और बैंक खाते से हुआ धोखा!

कार्यक्रम में सीमांत जनपदों — चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चंपावत — से कुल 240 बाल वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। बाल विज्ञान महोत्सव का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना और नवाचार की दिशा में उनके प्रयासों को मंच प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में एसएसपी का कड़ा रवैया...इन अफसरों को लगी लताड़, दी ये हिदायत

मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “उत्तराखंड के युवा वैज्ञानिकों में अपार क्षमता है। हमें गर्व है कि हमारे सीमांत जनपदों के विद्यार्थी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई सोच और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

उन्होंने राज्य सरकार की ओर से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही पहलों की जानकारी भी दी और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनी रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षिकाओं से छेड़छाड़...विरोध पर फाड़े कपड़े! मामला जान रह जाएंगे हैरान

इस मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अधिकारी, शिक्षाविद, स्थानीय प्रशासन, और बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में