उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम!…बारिश के साथ गिरेगी बर्फ, ठंड बढ़ने के आसार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बृहस्पतिवार को मौसम में आए बदलाव के बाद शुक्रवार को प्रदेशभर में धूप खिली, जिससे लोगों को राहत मिली। पहाड़ों में ठंड का असर कुछ कम हुआ तो मैदानी इलाकों में भी मौसम सुहावना रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्तूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे पहाड़ों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा।

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से पहले मौसम की जानकारी लेना उचित रहेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में