उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

स्टार्टअप्स की नई उड़ान… राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को मिली बड़ी पहचान

खबर शेयर करें -

देहरादून: भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग के 5वें संस्करण में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए ‘लीडर’ के रूप में मान्यता मिली है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किया गया।

यह सम्मान दर्शाता है कि उत्तराखंड ने अपनी स्टार्टअप नीतियों के माध्यम से नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य की यह सफलता अब राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावी मॉडल के रूप में देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। राज्य के युवाओं में नवाचार की अपार क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग दे रही है। यह सम्मान उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।”

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार विभिन्न स्टार्टअप नीतियों के तहत युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए वित्तीय सहायता, ऋण और सब्सिडी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इन प्रोत्साहनों से युवाओं को अपने उद्यम शुरू करने में बड़ी मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

सरकारी सहायता के चलते कई युवाओं ने अपने गांवों में ही स्टार्टअप शुरू किए हैं, जिससे न केवल पलायन पर रोक लगी है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे युवाओं से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना कर चुके हैं, जिससे उनका मनोबल और बढ़ा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में